पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, फूलों की बारिश के बीच जनता से मांगा समर्थन

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 2.8 किलोमीटर लंबा रोड शो शनिवार को दिनकर गोलंबर से शुरू होकर उद्योग भवन के पास समाप्त हुआ। करीब 43 मिनट चले इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। रथ पर सवार पीएम मोदी ने कमल के चुनाव चिन्ह को दिखाकर लोगों से वोट देने की अपील की। रास्तेभर छतों और बालकनियों से लोगों ने उनकी आरती उतारी और फूलों की बारिश की।रोड शो में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, रविशंकर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव और संजीव चौरसिया मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार रोड शो में शामिल नहीं हुए, जिस पर कांग्रेस ने NDA पर निशाना साधा।कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे और मत्था टेका। इससे पहले उन्होंने नवादा और आरा में जनसभाएं कीं, जहां उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए और बिहार के मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।

यह भी पढ़ें : राशिफल 2 नवंबर 2025: आज दिन रविवार, बन रहा है नवम पंचम योग, इन राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है, किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में 2.8 किलोमीटर लंबा रोड शो रविवार को दिनकर गोलंबर से शुरू होकर नाला रोड, कदमकुआं ठाकुरबाड़ी रोड और बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन के पास समाप्त हुआ। करीब 43 मिनट तक चले इस रोड शो में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रथ पर सवार पीएम मोदी ने कमल के चुनाव चिन्ह को दिखाकर लोगों से वोट देने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने छतों से उनकी आरती उतारी और फूलों की बारिश की। पूरे रास्ते ‘मोदी जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे।

रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद रविशंकर प्रसाद, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव और संजीव चौरसिया रथ पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार रोड शो में शामिल नहीं हुए, जिस पर कांग्रेस ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि अब साफ है नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और श्रद्धा प्रकट की। प्रधानमंत्री ने इससे पहले नवादा और आरा में जनसभाएं कीं, जिनमें उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए और मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। यह रोड शो पटना की 14 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »