मथुरा: कैलाश नगर पार्क में लगा जनसुनवाई शिविर, हेमा मालिनी ने सुनी जनता की समस्याएं,जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और सिलाई मशीन

मथुरा: कैलाश नगर पार्क में लगा जनसुनवाई शिविर,

वृंदावन के कैलाश नगर पार्क में सांसद हेमा मालिनी द्वारा जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें और ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सारस्वत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: राशिफल 10 जनवरी 2026: आज दिन शनिवार, बन रहा है गजकेसरी योग,  इन राशियों के लोग कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं, यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।  

वृंदावन स्थित कैलाश नगर पार्क में सांसद जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने लोगों की शिकायतें सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

सांसद हेमा मालिनी ने शिविर के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें और ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

जनसुनवाई शिविर के उपरांत सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद मुकेश सारस्वत सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सांसद ने कहा कि जनसुनवाई शिविरों का उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »