मथुरा: शहीद के परिजनों ने सौंख-गोवर्धन मार्ग पर लगाया जाम, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

मथुरा: शहीद के परिजनों ने सौंख-गोवर्धन मार्ग पर लगाया जाम

मथुरा के शहीद पुष्पेंद्र सिंह के परिजनों ने सौंख-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ नामजद लोगों, जिनमें ग्राम प्रधान भी शामिल हैं, ने घर पर हमला किया और शहीद की मां के साथ मारपीट की।घटना से नाराज परिवार राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़क पर बैठ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे में जाम खुलवाया गया। जबकि ग्राम प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 12 फरवरी 2026: आज दिन गुरुवार, बन रहा है सुनफायोग, इन राशियों पर भगवान विष्णु पर होगी कृपा, बिगड़े काम बनेंगे।

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के नगला खुटिया गांव में शहीद पुष्पेंद्र सिंह के परिजनों ने सौंख-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने गांव के कुछ नामजद लोगों और ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर हमला करने और शहीद की मां महावीरी देवी से मारपीट का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके विरोध में वे राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे में जाम खुलवाया गया।वहीं ग्राम प्रधान ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे जमीन विवाद से जुड़ा मामला बताया है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »