मांट: गांव अधरिया के पास गेहूं के खेत में मिला नरकंकाल, इलाके में फ़ैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

मांट: गांव अधरिया के पास गेहूं के खेत में मिला नरकंकाल

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के अधरिया गांव के पास गेहूं के खेत में एक नरकंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को बुलाया।कंकाल के पास से शर्ट, पैंट और चप्पलें बरामद हुई हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है।अलीगढ़ से आए एक युवक ने कपड़ों के आधार पर कंकाल को अपने लापता भाई का बताया है, जो 24 मार्च से गायब था।पुलिस के मुताबिक कंकाल करीब 10 से 15 दिन पुराना है। फिलहाल पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2 अप्रैल 2026: आज दिन गुरुवार, बन रहा है सिद्धियोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अटकी हुई योजना पूरी हो सकती हैं।

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के अधरिया गांव के पास एक गेहूं के खेत में बुधवार को एक नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, यह नरकंकाल तैवतिया मैरिज होम से आगे नीमगांव रोड पर स्थित अधरिया गांव के पास, विवावली गांव के मौजा पाराशर के जंगल में एक खेत में मिला। बताया जा रहा है कि खेत में गेहूं की फसल आंधी के कारण झुक गई थी, जिसकी वजह से कंकाल काफी दिनों तक नजर नहीं आ सका।

जांच के दौरान पुलिस को कंकाल से करीब पांच कदम की दूरी पर एक डार्क मेहंदी रंग की शर्ट और लगभग 28 कदम दूर काली पैंट मिली। इसके अलावा पास में चप्पलें भी बरामद हुई हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

इस बीच, अलीगढ़ से आए एक युवक दुर्गेश ने कपड़ों और चप्पलों के आधार पर आशंका जताई है कि यह कंकाल उसके भाई पिंटू सिंह का हो सकता है। परिजनों के अनुसार, पिंटू सिंह अलीगढ़ के नयावांस का रहने वाला था और एक ढाबे पर काम करता था। वह 24 मार्च से लापता बताया जा रहा है।

मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में कंकाल करीब 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच के जरिए पहचान की पुष्टि की जाएगी और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच जारी है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »