भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी को निधन हो गया। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया, जहां शंकर विहार स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू सिंह ने मुखाग्नि दी और रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया।रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप के दौरान चेन्नई में टीम इंडिया के साथ थे, लेकिन पिता के निधन की खबर मिलते ही टूर्नामेंट बीच में छोड़कर अलीगढ़ पहुंचे। इससे पहले भी वे पिता की तबीयत बिगड़ने पर नोएडा गए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। युवराज सिंह समेत कई पूर्व क्रिकेटरों और आईपीएल टीम केकेआर ने इस दुखद घटना पर शोक जताया।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है की वे चौथे स्टेज के लीवर कैंसर से पीड़ित थे और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा रेफर किया गया था, जहां उन्होंने सुबह करीब 4:36 बजे अंतिम सांस ली।
निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया, जहां शंकर विहार स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे सोनू सिंह ने मुखाग्नि दी, जबकि रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
रिंकू सिंह उस समय चेन्नई में टीम इंडिया के साथ टी-20 विश्व कप में थे। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वे टूर्नामेंट बीच में छोड़कर अलीगढ़ पहुंचे। इससे पहले भी वे पिता की खराब तबीयत के चलते नोएडा गए थे और प्रैक्टिस सेशन मिस किया था।
26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। इस दुखद खबर पर युवराज सिंह सहित कई पूर्व क्रिकेटरों और आईपीएल टीम केकेआर ने शोक व्यक्त किया।





