रविवार सुबह मांट के गांव जाबरा स्थित पपरेला रोड पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब करीब 10 बजे बनी सिंह के घर के निर्माण कार्य के दौरान अचानक घर की छत गिर गई। इस घटना में छत के मलबे में बने लोहे के गाटर और पत्थर के नीचे बनी सिंह, महेंद्र सिंह, जिया, रवि, सोनू, गुड्डा और भूप सिंह दब गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की वजह से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: राशिफल 22 मार्च 2026: आज दिन रविवार, बन रहा है अनफा योग, इन राशियों के लोग किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, धार्मिक यात्रा का योग है।
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के जाबरा गांव में रविवार को निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। छत डालने के दौरान अचानक स्लैब भरभराकर गिर गई, जिससे राजमिस्त्री समेत आधा दर्जन से अधिक मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है की इलाज के दौरान सोनवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
अन्य घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
Trending Videos you must watch it





