पत्नी वंशिका संग वृंदावन पहुंचे कुलदीप यादव, बांके बिहारी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, एकटक छवि को निहारते रहे

पत्नी वंशिका संग वृंदावन पहुंचे कुलदीप यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार को पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। फूल बंगला में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन के दौरान दोनों भक्ति भाव में डूबे नजर आए। मंदिर में करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना करने के बाद सेवायतों ने उन्हें प्रसादी माला, बांसुरी, राधा नाम की वॉल हैंगिंग और भगवान के चरण चिह्न भेंट किए। शादी के बाद यह दोनों का दूसरा वृंदावन दौरा रहा। मंदिर प्रशासन ने उनके आगमन को गोपनीय रखा ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके। दर्शन के बाद कुलदीप और वंशिका कानपुर के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:  मथुरा: शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा…शादी से किया मना तो, टाॅवर पर चढ़ा युवक, जमकर किया हंगामा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने में भगवान बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शादी के बाद दोनों की यह दूसरी वृंदावन यात्रा रही।

मंदिर में करीब 15 मिनट तक मौजूद रहे कुलदीप और वंशिका भगवान बांके बिहारी के दर्शन में पूरी तरह भाव-विभोर नजर आए। भीड़भाड़ से बचाने के लिए मंदिर प्रशासन और गार्ड्स ने दोनों को सुरक्षा घेरे में रखा। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी और लवेश गोस्वामी ने वैदिक विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान दोनों ने मंदिर की चौखट पर इत्र अर्पित कर सेवा की और भगवान का आशीर्वाद लिया।

पूजा के बाद कुलदीप और वंशिका को प्रसाद स्वरूप भगवान की प्रसादी माला, बांसुरी, राधा नाम की वॉल हैंगिंग और चरण चिह्न भेंट किए गए। दोनों ने मंदिर की गद्दी पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और करीब एक घंटे वृंदावन में रुकने के बाद कानपुर के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि कुलदीप यादव भगवान बांके बिहारी के अनन्य भक्त माने जाते हैं और शादी से पहले भी अक्सर वृंदावन दर्शन के लिए आते रहे हैं। इससे पहले 24 मार्च को भी दोनों ने मंदिर पहुंचकर 56 भोग अर्पित किए थे।

गौरतलब है कि कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी 14 मार्च को मसूरी में हुई थी। शादी समारोह में, और समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए थे। इसके बाद लखनऊ में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।

Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »