मथुरा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 76 के पास हुआ।बताया जा रहा है की बस में करीब 100 यात्री सवार थे, जिनमें से 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बस नोएडा से दरभंगा जा रही थी।फिलहाल पुलिस ने बस को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: राशिफल 12 अप्रैल 2026: आज दिन रविवार, बन रहा है योग, करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, आर्थिक लाभ और मान-सम्मान बढ़ेगा।
मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 76 के पास रविवार देर शाम हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 100 यात्री सवार थे, जिनमें से 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
घायलों को एम्बुलेंस और सरकारी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस नोएडा से दरभंगा जा रही थी।
पुलिस ने बस को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण बस का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।
Trending Videos you must watch it





