मथुरा के जयसिंहपुरा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां, शादी से इनकार किए जाने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है की युवक ग्वालियर की एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवार ने रिश्ता ठुकरा दिया। नाराज युवक करीब तीन घंटे तक टावर पर बैठा रहा और बार-बार कूदने की धमकी देता रहा। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के परिजनों से मोबाइल पर बात कराई और समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
यह भी पढ़ें: राशिफल 20 मई 2026: आज दिन बुधवार, बन रहा है शश राजयोग, इन राशियों को पैतृक संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती, प्रमोशन या नए अवसर मिलने की संभावना है।
मथुरा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रेम विवाह की जिद में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मामला जयसिंहपुरा इलाके का है, जहां युवक करीब तीन घंटे तक टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा। युवक बार-बार कूदने की धमकी दे रहा था, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के मुताबिक, चक्रतीर्थ घाट क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप कुमार सब्जी बेचने का काम करता है। वह ग्वालियर की एक युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन युवती और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और शादी कराने की मांग पर अड़ गया।
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन टावर काफी ऊंचा होने के कारण आवाज उस तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया और मोबाइल फोन के जरिए उससे बातचीत कराई।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Trending Videos you must watch it





