राघव और परिणीति जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें राघव के घर पर हो रही शादी की जोरदार तैयारियां दिख रही हैं।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के आवास के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी की जोरदार तैयारियां होती दिख रही हैं। घर के बाहर खड़े एक ट्रक से सजावट और सामान उतारा जा रहा है। परिसर में कई छतरियां भी स्थापित की गई हैं, जो संभवतः राघव के मेहंदी समारोह के लिए सजावट हो रही है।
परिणीति की मेंहदी सेरेमनी से लेकर राघव के दूल्हे की बारात तक, शादी के मुख्य कार्यक्रम 23 और 24 सितंबर को उदयपुर में होंगे। हाल ही में दोनों की शादी का इनविटेशन कार्ड काफी चर्चा में रहा और इसमें तयशुदा सभी गतिविधियों की लिस्ट भी शामिल थी। इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा सहित कई उल्लेखनीय हस्तियां शामिल हो सकती हैं.
शादी समारोह 24 सितंबर को होगा। जंहा राघव चड्ढा दूल्हा बनकर पहुंचेंगे. “जयमाला” समारोह दोपहर 3:30 बजे निर्धारित है। इसके बाद शाम 4 बजे राघव और परिणीति एक साथ सात फेरे लेंगे। इसके बाद कुछ अन्य रस्में होंगी और शाम 6:30 बजे परिणीति की विदाई समारोह होगा।