7 अक्टूबर 2023 : मंगल केतु योग से मिलेगा तुला और वृष राशि राशि को लाभ, जानें  केसा रहेगा आप का आज का दिन

राशिफल

7 अक्टूबर शनिवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज मंगल और केतु की युति बन रही है। मंगल और केतु की युति का मिथुन और तुला सहित कई राशियों के लिए धन के मामले में बहुत अच्छा रहेगा। 

मेष : आज थोड़ा संभलकर रहें
मेष राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। क्योंकि, आपको करीबी दोस्तों से धोखा मिल सकता है। आज का दिन धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहे।

वृषभ : बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है
वृषभ राशि के लोगों को फिलहाल, अपने दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। धन संग्रह और बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।

मिथुन : व्यापार के लिए अच्छा रहेगा दिन
मिथुन राशि के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए भी समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लेकिन, व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।

कर्क : आर्थिक लाभ की संभावना
कर्क के जो लोग व्यापार करते हैं वह आज व्यापार में नई योजनाओं को शुभारंभ कर सकते हैं। आपके लिए आज का दिन पैसे और वित्त संबंधी मामलों में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

सिंह : नौकरी में सफ़लता
सिंह राशि के जातक फिलहाल, इस अवधि में भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। साथ ही इस दौरान नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे।

कन्या : सेहत का रखें ख्याल
कन्या राशि के लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। आप ठंडी हवा और सर्दी से अपना ध्यान रखें, संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें, पिता से मनमुटाव हो सकता है।

तुला : तरक्की मिलने के योग
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन तरक्की के मामले में बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप मेहनत करें तो, तरक्की की नयी राहें खुल सकती हैं, आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है, सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

मकर : रुका धन मिलेगा
वृश्चिक राशि के लोगों को विदेश और किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके लिए फिलहाल, आर्थिक निवेश भी लाभदायक रहने वाला है। आपकी धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ेगी।

धनु : समस्याओ सामना करना पड़ सकता है
धनु राशि के लोगों के लिए पैसों के संबंध में दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। साथ ही इस दौरान आपके रास्ते में कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं लेकिन, आप इनसे पार पाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक : विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिलेगी
मकर राशि के विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

कुंभ : मन मजबूत करके लें फैसला
कुंभ राशि के लोगों को बदलता मौसम स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। साथ ही आज आपकी माता पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आपको सलाह है कि अनावश्यक क्रोध करने से बचें। आपको सलाह है कि मन को मजबूत करके ही कोई निर्णय लें।

मीन : शब्दों पर काबू रखें
 राशि के लोगों को सोच समझकर बोलने की जरूरत है। इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं।

source by navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »