मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुई एक घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी एक इसी तरह की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
जंहा कुछ युवकों ने मिलकर एक 12वीं के छात्र को अगवा कर उसके साथ मारपीट की, और उसके चेहरे पर पेशाब किया। इस हैरान कर देने वाला घटना का वीडियो आरोपियों ने खुद बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, एक आरोपी, आशीष मलिक, को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया,
भी पढ़ें : खालिस्तानी अर्शदीप डाला के 2 शूटर को एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया
यह घटना मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में घटित हुई है। कहा जा रहा है कि शराब पीने के बाद दोस्तों ने छात्र के बाल पकड़कर उसे बेरहमी से पीटा। उन्होंने छात्र को जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल को मुंह में घुसा दिया। उसके बाद छात्र को एक एकांत स्थान ले जाकर उसके मुंह पर पेशाब किया।
भी पढ़ें : चीन में बढ़ती रहस्यमयी बीमारी के चलते, भारत ने की एडवायजरी जारी है।
जानकारी के अनुसार, गंगानगर थाना क्षेत्र के पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस बताया कि बेटे के साथ हुई घटना की जानकारी नहीं दी थी। लेकिन 19 नवंबर को जब उन्होंने वीडियो के बारे में पता चला और तब उन्हें पेशाब किए जाने की बात पता चली। उन्होंने इस घटना की जानकारी मेडिकल थाने में दी। पुलिस ने मुकदमे में आईपीसी की धारा 294 लगा दी। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी आशीष मलिक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे फरार आरोपी अवि शर्मा, राजन, मोहित ठाकुर, और अन्य युवकों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, और वे जल्दी ही गिरफ्तार किए जाएंगे।