उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक खबर सामने आ रही है। जंहा एक मुस्लिम शिक्षक ने हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक निजी स्कूल की शिक्षिका नेहा असमत, जो बरेली से हैं, उन्होंने ने हिंदू धर्म को अपनाया है। शिक्षिका ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए और खुद को हिंदू धर्म में स्थान देने का नाम नेहा सिंह रखने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और हलाला से डरकर उन्होंने हिंदू धर्म का अनुयायी बनने का निर्णय लिया है। उन्होंने खुद और अपने सहकर्मी मोहित की जान के खतरे को उजागर किया है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला शाही ईदगाह परिसर का होगा सर्वे
नेहा ने बताया कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करके उन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया है। इस शिक्षिका की मां ने बेटी के सहकर्मी शिक्षक मोहित सिंह पर उसे को अगवा करने की आशंका जताते हुए, 11 नवंबर को बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके साथ, महिला शिक्षिका ने भी अपनी और अपने सहकर्मी मोहित की जान के खतरे को बताते हुए, बरेली एसएसपी, डीएम, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की मांग की है
यह भी पढ़ें : आईपीएल 2024 : रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान
नेहा का कहना है कि उसके परिवार से उन्हें और मोहित को भी जान का खतरा है। वो उनका कत्ल करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके और मोहित के साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इसके लिए उनका मुस्लिम परिवार जिम्मेदार होगा। नेहा ने यह भी बताया कि हिन्दू धर्म उन्होंने अपनी मर्जी से बिना किसी दवाब के अपनाया है। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म से प्रभावित थी और हिन्दू धर्म में हलाला और तीन तलाक जैसी व्यवस्था भी नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : भजन लाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी मौजूद

source by tricitytoday