नोएडा : हार्ट अटैक आना एक सामान्य घटना बन गई है। इसके कारण कई लोगों की मौत हो रही है। इस समस्या के संबंधित, डॉक्टर और विशेषज्ञ भी चिंतित हैं।
हाल ही में हुए एक मामले में, एक युवक की क्रिकेट के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामला एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र से सामने आया है, जंहा एक इंजीनियर को क्रिकेट मैच खेलते हुए हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : गाजियाबाद नगर निगम ने गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव किया पारित, अब क्या रखा जा सकता है शहर का नाम?
पुलिस ने बताया कि विकास नेगी नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे जी कि मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। अपने दोस्त के साथ नोएडा सेक्टर-135 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलने आए थे। बल्लेबाजी के दौरान रन के लिए दौड़ते वक्त वह गिर गए और बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे सभी लोग ने विकास को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भरती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos you must watch it





