गृहमंत्री अमित शाह शनिवार यानी आज मथुरा आकर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी भाजपा मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया के नेतृत्व में की गई हैं।और इसके साथ ही भाजपा नेताओं से तैयारियों का जायजा भी लिया. इस दौरान वहां पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : राशिफल 20 अप्रैल 2024: आज दिन शनिवार, बन रहा है शनि चंद्रमा का समसप्तक योग, इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मथुरा आएंगे। और वहां जाकर भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे । आपको बता दें की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छटीकरा स्थित प्रियकांत जू मंदिर के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है
भाजपा के नेताओं ने आगरा और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी रैली या जनसभा का आयोजन कर आगरा सहित आसपास जिलों में भीड़ इकट्ठा करने के लिए बसों का बंदोवस्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक अमित शाह पश्चिमी राजस्थान की सभी सीटों को हिंदुत्व का संदेश देने के लिए आ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित शाह के आगमन की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी आयोजनों में बहुत मेहनत करके जनसभा को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
अमित शाह के जनसभा मैदान नो फ्लाइंग जोन घोषित
तीर्थनगरी मथुरा में अमित शाह के आगमन को देखते हुए उनके जनसभा मैदान को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। आपको बता दें की यह नो फ्लाइंग जोन इसके 5 किलोमीटर के दायरे में घोषित कर दिया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि अमित शाह को विभिन्न आतंकवादी समूहों, नक्सलवादी समूहों एवं अन्य देश विरोधी शक्तियों से भय संभावित है। विभिन्न राजनीतिक विरोधियों द्वारा अनुकरणीय घटनाओं की संभावना भी है, इसलिए गुब्बारे, पतंग, ड्रोन आदि के उपयोग की प्रतिबंधित कर दी गई है। इस पत्र के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक नो फ्लाइंग जोन का ऐलान किया गया है।
जनसभा मैदान की व्यवस्थाओं का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
अमित शाह के आगमन के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों की योजना की गई है. शुक्रवार को एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने सीओ सदर प्रवीण मालिक और एएसपी/सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह व फोर्स के संग मैदान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वास्तविक में कितने फोर्स तैनात किए गए हैं और यातायात व्यवस्था के बदलाव क्या होंगे। और वहीं सुरक्षा के लिए तैयारियों की अच्छी रणनीति बनाई गई है।और वहीं डीएम शैलेंद्र सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसएसपी की ओर से फोर्स फोर्स तैनात की गई है। वहीं, डीएम की ओर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
आइए जाने अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दोपहर 2:15 बजे कोटा, राजस्थान से मथुरा के लिए प्रस्थान।
शाम 4:05 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर बने हेलिपैड पर आगमन।
शाम 4:10 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर आगमन।
शाम 4:15 बजे प्रियकांत जू मंदिर मैदान पर बने जनसभा मंच पर आगमन।
शाम 5:25 बजे मंच से रवानगी।
शाम 5:35 बजे हेलिपैड से आगरा के लिए रवानगी।
रूट रहेगा प्रतिबंधित
अमित शाह के मथुरा में आने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू कर बताया है कि शनिवार सुबह 10 बजे से अमित शाह के जनसभा संबोधित कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि सौ शैय्या से वृंदावन की ओर (रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर) व छटीकरा से वृंदावन के बीच सभी प्रकार के चार पहिया,वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
Trending Videos you must watch it