आगरा के सदर थाना क्षेत्र से एक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है.जहां एक कबाड़ गोदाम में आग लग गयी आग लगने के बाद गोदाम से लपटें उठतीं दिखाई दीं तो आसपास के रहने वाले लोग दहशत में आ गए और वहीं दहशत में आए लोगों ने घर खाली कर दिए। वहीं घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी और सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें : अयोध्या: पीएम मोदी ने किए रामलला के दर्शन, योगी आदित्यनाथ के साथ किया रोड शो,रामनगरी में उमड़ा जनसैलाब।
आगरा के सदर थाना क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला रविवार का है आग लगने के बाद गोदाम से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी और सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया ।
जानकारी के मुताबिक़ यह गोदाम मधुनगर के रहने वाले संजय यादव का है इनका यह गोदाम नगला पदमा के हरी नगर में है मिली जानकारी के अनुसार यह मिलिट्री के सामान का कबाड़ गोदाम है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन महीनों से गोदाम बंद था।
जानकारी के मुताबिक गोदाम में आग रविवार की दोपहर 2:30 के करीब बजे लग गयी. आग लगाने बाद गोदाम से धुआं और लपटें उठती देख पड़ोसी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। 10 मिनट के भीतर गोदाम मालिक मौके पर वहां पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक़ आग इतनी तेजी से फ़ैल गयी थी कि एक किमी दूर से ही धुआं दिख रहा था। और वहीं गोदाम में आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी देने के बाद करीब 1 घंटे के बाद फ़ायत बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची।
सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने बताया कि करीब 1 करोड़ का माल जलकर राख हो गया है। सदर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग कैसे लगी उसका अभी तक कुछ भी पता नही चल सका है । वहीं पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कबाड़ गोदाम रिहायशी इलाके में है। गोदाम में आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों को अपना घर खाली करके सड़क पर आना पड़ा।
Trending Videos you must watch it