मथुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा: 4 वर्षीय अंशिका को नंदगांव‑रोड पर बस ने मारी टक्कर, हुई मौत

मथुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के नगला सुरवारी गांव के पास नंदगांव रोड पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है की बच्ची, अंशिका, घर लौटते समय बुज़ुर्ग सड़क पार कर रही थी कि राजस्थान रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक फरार हो गया। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाने के बाद चिकित्सकों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : 71st National Film Awards: किंग खान ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, रानी मुखर्जी मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए हुईं सम्मानित, विक्रांत को मिला बेस्ट एक्टर

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक रोडवेज बस ने बच्ची को टक्कर मार दी. हादसे में में 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। यह घटना नगला सुरवारी गांव के पास नंदगांव रोड पर मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई।

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची अंशिका को सीधी टक्कर राजस्थान रोडवेज की बस ने मारी, जो नंदगांव से कोसी की ओर जा रही थी।घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

Trending Videos you must watch it


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »