मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक हादसा हो गया, जहां एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें :पंजाब के 101 किसानों का दिल्ली कूच, हरियाणा पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 4 किसान घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राया थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 110 राया कट के पास देर रात आगरा से नोएडा जा रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। राया कट चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान नीरज पुत्र बिहारी लाल, निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है।
चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक वृंदावन में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करता था और वह अपने घर फिरोजाबाद से वृंदावन आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.