पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में आठ नाम शामिल किये गए है। पंजाब में आप ने सभी 13 लोकसभा सीट पर अकेले ही चुनाव लड़ने की पहले ही घोषणा कर दी थी।
यह भी पढ़ें : ठंड में कई महीने तक नहीं चला पंखा, गर्मी आते ही सफाई करने गया शख्स, उड़ गए होश!
आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जो अलग अलग सीटों से चुनाव लड़ेंगे। जानकारी दे दे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले ही चुनाव में जाने की घोषणा पहले ही कर दी है और वे विना किसी पार्टी के अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन में है लेकिन पंजाब में वह कांग्रेस के विरोध में है। पार्टी ने जिन आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें पांच मंत्री शामिल हैं। एक नाम ने सबको चौंका दिया है।
ये है आठ नामों की सूची
सीएम मान के करीबी हैं कर्मजीत अनमोल
लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कर्मजीत अनमोल का है। वे सीएम भगवंत मान के काफी करीबी माने जाते हैं। अनमोल एक बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर हैं। मुख्यमंत्री के करीबी रहे और प्रसिद्ध कलाकार करमजीत अनमोल को फरीदकोट से टिकट दी गई है। हालांकि उनका नाम फतेहगढ़ साहब सीट के लिए भी चल रहा था।
जीपी को मिला कांग्रेस छोड़ने का इनाम
पांच दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए गुरप्रीत जीपी को आम आदमी पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा है। गुरप्रीत जीपी ने आप में शामिल होने के बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस में अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस में भाई-भतीजावाद है। हर नेता अपने परिवार के बारे में सोचता है। लेकिन आम आदमी पार्टी आम जनता के प्रतिनिधियों की पार्टी है, इसलिए उन्होंने आप में शामिल होने का फैसला किया।

Trending Videos you must watch it