मुसलमानों इसका चेहरा पहचान लो: संबल में वकील विष्णु शंकर जैन को मिली धमकी

संबल में वकील विष्णु शंकर जैन को मिली धमकी

संभल की जामा मस्जिद के पूर्व में हरिहर मंदिर होने का दावा करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को धमकी मिली है। यह धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई, जिसमें उन्हें संभल दंगे का मास्टरमाइंड बताया गया। इसके बाद, विष्णु शंकर जैन ने संभल जिले के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और एक्स प्लेटफॉर्म पर धमकी देने वाले हैंडल @nidhijhabuhar के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें :परभणी में अंबेडकर स्मारक तोड़फोड़ के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; धारा 144 लागू

जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दवा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पेश करने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन का फोटो एक्स पर वायरल करते हुए भड़काने वाली वाली पोस्ट डालने के मामले में अधिवक्ता की ओर से साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

संभल की जामा मस्जिद के पूर्व में हरिहर मंदिर होने का दावा 19 नवंबर को चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने जामा मस्जिद के एडवोकेट कमीशन सर्वे का आदेश दिया था।

19 नवंबर को पहले चरण का सर्वे हुआ और फिर 24 नवंबर की सुबह एडवोकेट कमीशन की टीम, जिसमें हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन और मस्जिद कमेटी के सदस्य शामिल थे, जामा मस्जिद का वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सर्वे करने के लिए सुबह 7:30 बजे मस्जिद में दाखिल हुई थी।

सर्वे की कार्रवाई शुरू होने के एक घंटे बाद ही जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी, जिसमें पत्थरबाजी, आगजनी और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। इस हिंसा में चार युवकों की मौत हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए और सोशल मीडिया के जरिए हिंसा फैलने की आशंका के मद्देनजर, संभल में 5 दिनों तक इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

अब X प्लेटफॉर्म पर @nidhijhabuhaar नामक अकाउंट से हिंदू पक्ष के वकील एडवोकेट विष्णु शंकर जैन को दंगे का मास्टरमाइंड बताते हुए धमकी दी गई है। इस अकाउंट पर की गई पोस्ट में वकील की तस्वीर के साथ लिखा गया है, “मुसलमानों, इसका चेहरा अच्छे से पहचान लो… दंगा मास्टरमाइंड है।

धमकी भरे पोस्ट के सामने आने के बाद एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने अपने और अपने परिवार के लिए खतरा महसूस करते हुए संभल जिले के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाने की पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 और 351(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि X अकाउंट पर की गई धमकी भरी पोस्ट को लेकर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम की टीम इस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह अकाउंट कहां से ऑपरेट किया जा रहा है। एसपी ने यह भी कहा कि जो कोई भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »