आतिशी का दावा- BJP में आओ या फिर जेल जाओ’, भाजपा ने भिजवाया ऑफर,आप के चार नेता जाएंगें जेल?

आतिशी

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया- ‘मेरे एक बेहद करीबी के माध्यम से मुझे भाजपा जॉइन करने के लिए ऑफर दिया गया है।और कहा है आने वाले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के 4 और नेता अरेस्ट किये जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा: यश मित्तल हत्याकांड में मुख्य आरोपी शुभम चौधरी गिरफ्तार

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मार्लेना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा करते हुए कहा कि, ‘अगले कुछ ही दिनों में ED की रेड मेरे व मेरे रिश्तेदारों के घर में होगी। उसके बाद हम सब लोगों को समन भेजकर अरेस्ट कर लिया जाएगा। और इसमें मेरे साथ AAP सांसद राघव चड्‌ढा, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक को भी गिरफ्तार करने की तैयारी है।’

आतिशी ने कहा कीअगले एक महीने के भीतर आप के कुछ और नेताओं को अरेस्ट किया जा सकता है. और उन्होंने यह भी कहा कि , ‘ भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं को कुचलना चाहती है और पार्टी की छवि को मिट्टी में मिला देना चाहती है. आतिशी ने कहा, ‘आप पार्टी के सीनियर लीडरशिप अरविन्द केजरीवाल अभी हिरासत में हैं आतिशी ने कहा.

आतिशी ने दावा किया कि ED ने कल कोर्ट में ED ने उनका और सौरभ भारद्वाज का नाम जानबूझकर लिया। उस बयान के हमारा नाम लिया गया है जो ED और CBI के पास पिछले डेढ़ साल से है। ये स्टेटमेंट ED की चार्जशीट में भी है।अब इसे कोर्ट में उठाने का क्या मकसद है. लगता है कि भाजपा सरकार को लग रहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन जेल में होने के बावजूद आप पार्टी मजबूत है. इसलिए वो पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं.आतिशी ने कहा कि आने वाले कुछ ही समय में हमें समंस भेजे जायेंगे और कुछ समय बाद हमें गिरफ्तार किया जाएगा

आप के 4 और नेताओं को किया जाएगा गिरफ्तार-आतिशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपना मन बना चुकी है बीजेपी आने वाले कुछ दिनों में आप के 4 और नेताओं को जेल में डालने की योजना बनाई जा रही है.प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि में बीजेपी को बताना चाहती हूँ की हम डरने वालों में से नहीं है बल्कि निडर होकर सामना करने वालों में से हैं. हम भगत सिंह के चेले हैं और केजरीवाल के सिपाही हैं.और उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी आखिरी सांस तक CM केजरीवाल के नेतृत्व में इस देश को बचाने के लिए ,इस देश के सविंधान को बचाने के लिए,इस देश के लोगों को बेहतर जिंदगी देने के लिए काम करते रहेंगे.

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »