मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बड़ी बैठक, सांसद हेमा मालिनी ने दिए सख्त निर्देश

मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बड़ी बैठक

गोवर्धन में 6 से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर सांसद हेमा मालिनी ने डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद ने पेयजल, जलभराव, बिजली आपूर्ति, सफाई, सुरक्षा और पार्किंग जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मेले में CCTV निगरानी, पीए सिस्टम, मोबाइल टॉयलेट, गोताखोर, नाव, वाच टावर और अस्थाई पुलिस चौकियां लगेंगी। भंडारों के शुल्क पर पुनर्विचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग को दवाएं, ऑक्सीजन, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। परिवहन विभाग से स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त बोगियां चलाने को कहा गया। विधायक ने स्वागत द्वार, होर्डिंग और मेला पूर्व पुष्पवर्षा का प्रस्ताव रखा। बैठक में कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर फिर हुई अहम बैठक, प्रशासन ने समझाया अध्यादेश का मकसद, तीर्थ पुरोहितों का विरोध जारी

आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले (6 से 10 जुलाई) की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद हेमा मालिनी, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, विप्रा उपाध्यक्ष एसबी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में मेला आयोजन से जुड़ी सुरक्षा, जनसुविधा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

सांसद हेमा मालिनी ने दिए निर्देश

  • बरसात को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • पेयजल प्याऊ, मोबाइल टॉयलेट, और कुंडों पर गोताखोर व नाव की व्यवस्था।
  • परिक्रमा मार्ग पर सीसीटीवी निगरानी, PA सिस्टम से भजन प्रसारण और सफाई पर विशेष जोर।
  • वर्दीधारी कर्मचारी तैनात, और स्वच्छता शुल्क में राहत पर विचार।

परिवहन व पार्किंग की योजना

  • सभी पार्किंग स्थलों को क्रमवार भरने का निर्देश।
  • स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त बोगियां चलाने को कहा गया।
  • बसों की छतों पर बैठने पर रोक और ड्राइवरों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाएं

  • ऑक्सीजन, दवाएं, डॉक्टर, एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल टीमें मुहैया कराई जाएंगी।
  • गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र में सभी चिकित्सा सुविधाएं सक्रिय रहेंगी।

लोक निर्माण व विकास कार्य

  • परिक्रमा मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
  • जलभराव से निपटने के लिए नालों की टैपिंग, रैंप और चकर प्लेट की व्यवस्था की जाएगी।
  • प्रकाश व्यवस्था व हाईमास्क लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश।

विधायक का प्रस्ताव

  • स्वागत द्वार, होर्डिंग्स, और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।

इस बैठक में नीलम श्रीवास्तव, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, वन अधिकारी ब्रजेश सिंह परमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »