सर तन से जुदा करने की बातें करोगे तो ना कानून छोड़ेगा, ना हिंदू, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 अक्टूबर को मुरैना में कथा संपन्न करने के बाद रायपुर पहुंचे, जहां उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान पहुंचे, जहां हज़ारों श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र के संकल्प को दोहराया और आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव जैसे नारों पर कहा कि दोनों में बुराई नहीं, लेकिन देश में आई लव महादेव ही चलेगा।धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल बताते हुए कहा कि यहीं से उन्होंने पहली बार हिंदू राष्ट्र की घोषणा की थी। वे 4 से 5 अक्टूबर तक श्री हनुमंत कथा कहेंगे और धर्मांतरण के मुद्दे से लेकर हिंदुत्व और सामाजिक समरसता पर चर्चा करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि नवंबर में वृंदावन से दिल्ली तक हिंदू राष्ट्र के समर्थन में पदयात्रा की जाएगी।कार्यक्रम के आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि रायपुर में बाबा बागेश्वर की कथा के दौरान धर्मांतरण कर चुके हजारों परिवारों की घर वापसी कराई जाएगी। उन्होंने “जात-पात की करो बिदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई” का संदेश भी दिया। पिछली बार भी रायपुर में लगभग 1000 परिवारों की घर वापसी कराई गई थी।

यह भी पढ़ें : राशिफल 5 अक्टूबर 2025: आज दिन रविवार, बन रहा है सुनफा योग, इन राशियों के लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा दिन है, कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मुरैना में कथा पूर्ण करने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ, जहां से वे सीधे गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में कथा स्थल पर पहुंचे। वहां हज़ारों श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र का संकल्प दोहराया। “आई लव मोहम्मद” और “आई लव महादेव” जैसे नारों पर उन्होंने कहा कि किसी नारे से परहेज नहीं, लेकिन भारत में “आई लव महादेव” ही चलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो हिंदुओं को छेड़ेगा, उसे न तो कानून छोड़ेगा और न ही हिंदू समाज।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि रायपुर की यही भूमि है, जहां से उन्होंने पहली बार हिंदू राष्ट्र की घोषणा की थी। अब वे 4 से 5 अक्टूबर तक श्री हनुमंत कथा कहेंगे और नवंबर में वृंदावन से दिल्ली तक हिंदू राष्ट्र के समर्थन में पदयात्रा करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण के मामलों पर चिंता जताते हुए इसके विरुद्ध अभियान को तेज़ करने की बात कही।

कार्यक्रम के आयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी कई धर्मांतरण कर चुके परिवार मंच से घर वापसी करेंगे। पिछली बार करीब एक हज़ार परिवारों की वापसी कराई गई थी। बाबा बागेश्वर ने “जात-पात की करो बिदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई” का नारा देकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।

रायपुर में कथा स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई और जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए। भारत माता चौक और शुक्रवारी बाजार समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के लिए 5,000 बाउंसर्स और 8,000 सेवादार तैनात किए गए हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने नक्सलवाद पर भी बयान देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ पर एक काला धब्बा है और इसका खात्मा बेहद जरूरी है। साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु में भगवान राम के पोस्टर जलाने की घटना की निंदा की और विपक्षी नेताओं से इस पर भी मुखर होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है और राष्ट्रहित में एकजुटता ही सबसे बड़ा धर्म है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »