आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान: औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही लक्ष्य

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान: औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता

दो दिवसीय प्रवास पर वृंदावन पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से जल्द ही वृंदावन से दिल्ली तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त बनाना और एक वैचारिक क्रांति लाना है। यात्रा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी और यह यात्रा इस साल के अंत तक शुरू होगी।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 24 मार्च 2025: आज दिन सोमवार, बन रहा है मालव्य राजयोग, इन 3 राशियों के लोग बेकार के कामों में अपना समय बर्बाद न करें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने वृंदावन प्रवास के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। सबसे पहले, वे अपने शिष्य के घर पहुंचे, जहां उन्होंने एक दिन विश्राम किया। इसके बाद, वे तटिया स्थान गए, जहां उन्होंने महाराज जी से मुलाकात की और उनका स्वास्थ्य हाल जाना।

वृंदावन प्रवास के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यहां कुछ समय बिताने के बाद मलूक पीठ का दौरा किया, जहां उन्होंने भागवत राजेंद्र दास महाराज से भेंट की। इसके बाद, वे पुंडरीक गोस्वामी के आश्रम पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि सनातन संस्कृति और हिंदू आस्था में विश्वास रखने वाले लोग इस संकल्प में खुद को शामिल करें, और इसी कारण वह लगातार हिंदू राष्ट्र के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

इसके लिए जल्द ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए, ब्रज परिक्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त कराने के लिए एक वैचारिक क्रांति ब्रज से पदयात्रा के द्वारा लाएंगे। पदयात्रा इस साल के अंत तक शुरू होगी। तय समय जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही, कुरुक्षेत्र में ब्राह्मणों पर गोली चलाने की घटना पर शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे निंदनीय कृत्य बताया और हरियाणा सरकार से मांग की कि इस घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। जब उनसे औरंगजेब के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता, क्योंकि वह देश को तोड़ने वाला था। उनका मानना है कि केवल वही व्यक्ति महान होता है, जो देश को जोड़ता है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »