बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि लोजपा (रामविलास) को 29, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें दी गई हैं।भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने जानकारी दी कि सभी दलों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी सहमति से यह बंटवारा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय में मुख्य चुनाव समिति (CEC) की बैठक में शामिल हुए।चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने एनडीए के इस फैसले का स्वागत किया और सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। भाजपा और जदयू दोनों को 101-101 सीटें, लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटें दी गई हैं।
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि एनडीए के सभी दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा किया है। साथ ही सभी सहयोगी दलों ने इस फैसले का स्वागत किया और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने का संकल्प दोहराया है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में पार्टी की मुख्य चुनाव समिति (CEC) की बैठक में शामिल होने पहुंचे, जहां आगामी चुनावी रणनीतियों पर मंथन किया गया।
सहयोगी दलों की प्रतिक्रिया
- लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, एनडीए में सहमति से सीटों का बंटवारा हुआ है। बिहार तैयार है – फिर से एनडीए सरकार!
- हम प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, हमें जो सीटें मिली हैं, हम उससे संतुष्ट हैं। यह हाईकमान का निर्णय है और हमें कोई नाराजगी नहीं।
अब एनडीए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है, और गठबंधन में एकजुटता का संदेश दिया गया है।





