बिहार में चुनावी हलचल के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब वे सीआरपीएफ कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।हाल ही में पार्टी से निष्कासित तेज प्रताप यादव के इस कदम को लेकर राजनीतिक अटकलें तेज हैं। कहा जा रहा है कि यह फैसला उनके भाजपा के प्रति बढ़ते झुकाव से जुड़ा हो सकता है।दरअसल, एक दिन पहले तेज प्रताप पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद रवि किशन के साथ नजर आए थे और कहा था कि “जो रोजगार देगा, मैं उसके साथ हूं।” इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में चर्चा है कि तेज प्रताप जल्द ही एनडीए के करीब आ सकते हैं।हालांकि गृह मंत्रालय ने सुरक्षा मंजूरी की पुष्टि की है, लेकिन राजनीतिक अटकलों पर अभी तक किसी पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में दिल दहलाने वाला मंजर, रील बनाते वक्त सतलुज नदी में गिरी लड़की
बिहार की सियासत में इन दिनों तेज प्रताप यादव फिर सुर्खियों में हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब वे सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।
तेज प्रताप हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए थे, और अब उनकी सुरक्षा बढ़ने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला उनके भाजपा के प्रति रुख से जुड़ा हो सकता है।
दरअसल, हाल ही में तेज प्रताप पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद रवि किशन के साथ नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था, जो बेरोजगारी मिटाएगा, मैं उसके साथ हूं। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी।
गृह मंत्रालय ने सुरक्षा मंजूरी की पुष्टि की है, लेकिन राजनीतिक अटकलों पर किसी भी दल ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। चर्चाओं के बीच ये कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज प्रताप यादव जल्द ही एनडीए के करीब आ सकते हैं।





