आगरा: बाइक सवार ने दो महिलाओं में मार दी टक्कर , हादसे में एक की हुई मौत जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल।

तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के आगरा से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां एक बाइक सवार युवक ने महिलाओं को रौंद दिया। हादसे नें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हुई है घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भिजवाया। 

यह भी पढ़ें : राशिफल 20 जून 2024: आज दिन  गुरुवार , बन रहा है  द्विद्वादश योग, मेष और वृष सहित 5 राशियों के लोग विष्‍णु कृपा से खूब कमाएंगे पैसा।

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार रात एक बाइक सवार युवक ने दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार वालों ने थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। 

जानकारी के अनुसार यह घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा-जगनेर रोड स्थित नगला रेवती गांव के पास की बताई जा रही है वहीं यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई है। नगला रेवती गांव की निवासी तीस वर्षीय ममता अपनी पड़ोसन मंजू के साथ हॉस्पिटल में अपनी बेटी की तबीयत देखकर वापस घर आ रही थी।

दोनों ऑटो से उतरकर सड़क पार करने का इंतजार कर ही रही थीं कि उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने दोनों महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

घटना में घायल हुई महिलाओं को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात ममता पत्नी ओपी सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मंजू गंभीर रूप से घायल है। बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल उचित कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »