लिफ्ट लेना पड़ा महंगा: बाइक सवार ने वृद्ध महिला को पहले दी लिफ्ट, फिर सूनसान जगह ले जाकर जेवर ही नहीं बल्कि आबरू भी लूटी।

बाइक सवार ने लिफ्ट देकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म व लूटपाट की घटना को दिया अंजाम

मथुरा के महावन क्षेत्र से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक वृद्ध महिला के साथ बाइक सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने लूट और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बृद्ध महिला को एक अनजान युवक से लिफ्ट लेना पड़ा महंगा . जानकारी के मुताबिक़ बाइक सवार ने वृद्ध महिला को पहले लिफ्ट दी फिर सूनसान जगह ले गया। पहले आरोपी ने तमंचे की नोंक पर वृद्धा से उसके सारे गहने छीन लिए और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें : राशिफल 27 मई 2024: आज दिन सोमवार, बन रहा है नवपंचम योग, चंद्रमा बुध रहेंगे मेहरबान।

मथुरा के महावन क्षेत्र में लिफ्ट देकर वृद्ध महिला से दुष्कर्म व लूटपाट की घटना सामने आई है। वृद्ध महिला ने आरोप एक बाइक सवार युवक पर लगाया है। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर परिवारवालों को दी तो परिवारवालों ने थाने पहुंचकर आरोपी बाइक सवार युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला की पुत्रवधू ने क्षेत्र के एक अस्पताल में शनिवार को बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल से 65 वर्षीय वृद्ध महिला रविवार को अपने घर जा रही थी। क्षेत्र के चौराहे पर खड़ी महिला ने पचावर की ओर जा रहे बाइक सवार अनजान युवक से लिफ्ट मांगी।

बाइक सवार युवक ने महिला को पहले लिफ्ट दे दी। फिर उसे सूनसान जगह ले गया। फिर उसके बाद आरोपी ने तमंचे की नोंक पर वृद्ध महिला से पैरों के पायजेब, कान के कुंडल, नाक की लौंग लूट ली।

और उसके बाद आरोपी ने बृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंचकर वृद्धा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवारवालों को दी।

इसके बाद परिवारवालों ने थाने पहुंचकर आरोपी बाइक सवार युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध महिला घटनास्थल को पहचान नहीं पा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत मिली है। आरोपी की जल्द पहचान कर हिरासत में लिया जाएगा। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 trending video you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »