उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी की क्षेत्रीय कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। इस दौरान चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक भी उपस्थित रहे।इटावा में अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू), आगरा में राजकुमार गुप्ता, और कन्नौज में वीर सिंह भदौरिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: राशिफल 16 मार्च 2025: आज दिन रविवार, बन रहा है समसप्तक योग, इन राशि को आर्थिक मामलों में होगा कई गुना लाभ।
उत्तर प्रदेश की सियासत में आज भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के लिए एक अहम दिन है। पार्टी ने 98 में से 70 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है, जबकि 28 जिलाध्यक्षों की घोषणा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। खास बात यह है कि इस बार जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा जिला कार्यालयों से की गई है, जबकि पहले यह घोषणा प्रदेश मुख्यालय से होती रही है।2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं, और ऐसे में भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों के चयन के दौरान जातिगत समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने विजय मौर्य को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। विजय मौर्य, जो पहले भाजपा के महामंत्री थे, अब पार्टी की लखनऊ इकाई का नेतृत्व करेंगे। उनकी नियुक्ति की घोषणा सर्वोदय नगर स्थित पारस इन होटल में की गई, जहां राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, चुनाव अधिकारी डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और पर्यवेक्षक रजनीश महेश्वरी की उपस्थिति में औपचारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया गया। इस नियुक्ति के साथ भाजपा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है।
लखनऊ में आनंद द्विवेदी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया, जो पहले भी इस पद पर थे। इटावा में अरुण कुमार गुप्ता अन्नू को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मथुरा में निर्भय पांडेय को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया, जबकि कानपुर देहात में रेणुका सचान को महिला जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
उन्नाव में अनुराग अवस्थी और रामपुर में हरीश गंगवार को जिलाध्यक्ष बनाया गया। संभल में चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू को दोबारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। आगरा, फिरोजाबाद, और प्रतापगढ़ में भी भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की। इन नियुक्तियों से भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा है।