उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कासगंज पहुंचे और करीब 724 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। पुलिस लाइन में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सीएम योगी को रुद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया गया।मुख्यमंत्री ने सोरों के अयोध्या की तर्ज पर विकास की घोषणा की और दरियागंज झील व नदरई पुल के सौंदर्यीकरण को मंजूरी दी।ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने ऐसा सबक दुश्मन को सिखाया है, जो वो याद रखेगा। भारत ने बता दिया है कि हमारे एक भी नागरिक की जान जाएगी, तो दुश्मन को उसके घर में घुस कर मारेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कासगंज पहुंचे, जहां उन्होंने जिले को बड़ी सौगात दी। सुबह 11:27 बजे पुलिस लाइन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्हें इस अवसर पर रुद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री ने कासगंज में ₹724 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कासगंज और विशेष रूप से सोरों क्षेत्र का विकास अब अयोध्या की तर्ज पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में संग्रहालय, दरियागंज झील और नदरई पुल के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की मंजूरी दी गई है।
मुख्य बातें सीएम के संबोधन से
- मुख्यमंत्री ने भगवान वराह की जन्मस्थली की भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।
- डबल इंजन की सरकार” द्वारा प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में माफिया राज समाप्त हो चुका है। अपराधियों को कानून का भय है और पुलिस अब माफिया के लिए काल बन चुकी है।
- 2017 से पहले की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “शाम होते ही सड़कों पर डर और सन्नाटा छा जाता था। आज की स्थिति बिल्कुल अलग है।
ऑपरेशन सिंदूर पर बयान
सीएम ने कहा, कि हमारी बहादुर सेना घर में घुसकर दुश्मन को मारने की क्षमता रखती है। यूनिफॉर्म की क्या कीमत होती है और उसका क्या महत्व होता है? ये आप लोगों ने अभी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान की कमर को तोड़ने वाले भारत माता के जवानों के माध्यम से देखा होगा।
आपने देखा होगा कैसे पीएम के मार्गदर्शन में पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करते हुए, उसे औकात में लाने का काम किया गया है। भारत ने बता दिया है, हमारे अगर एक भी नागरिक को छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझना पड़ेगा।
कानून व्यवस्था पर बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जैसे सेना देश की बाहरी सीमाओं की सुरक्षा करती है, वैसे ही पुलिस देश को अंदर से सुरक्षित रखने का काम करती है।
योगी ने कहा कि जो काम देश की सुरक्षा के लिए सेना का है। वैसा ही काम पुलिस का भी है। जो देश को आंतरिक रूप से सुरक्षित रखती है। कानून व्यवस्था को मजबूत करती है। याद करिए साल 2017 से पहले का यूपी का कोई जिला सुरक्षित नहीं था। शाम होते-होते सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल होता था।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी मंच से कहा कि आज उत्तर प्रदेश एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। कासगंज के लिए यह दिन ऐतिहासिक है क्योंकि वर्षों बाद जिले को इतनी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोरों क्षेत्र का महत्व अयोध्या और मथुरा के समान है। जैसे अयोध्या, काशी और मथुरा का कायाकल्प हुआ है, वैसे ही अब सोरों को भी धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।