CM रेखा गुप्ता ने बांके बिहारी के किए दर्शन, शादी की सालगिरह पर मांगा देश के लिए आशीर्वाद

CM रेखा गुप्ता ने बांके बिहारी के किए दर्शन

दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार की सुबह बांकेबिहारी मंदिर पहुंची। जहां पर उन्होंने परिवार सहित वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर और पूजा-अर्चना की। साथ ही सुख-शांति की कामना की।इस दौरान मंदिर सेवायतों ने उन्हें प्रसादी पटका और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही ठाकुरजी का प्रसाद भी भेंट किया गया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा, आज बांकेबिहारी जी के दर्शन कर आत्मिक शांति और दिव्य अनुभूति मिली है। यह मेरे लिए सौभाग्य का दिन है।

यह भी पढ़ें: Puri Stampede: पुरी भगदड़ मामले में ओडिशा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 2 अफसर सस्पेंड, पुरी कलेक्टर-SP को हटाया; CM माझी ने माफी मांगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर शनिवार को मथुरा पहुंचीं। यात्रा के दूसरे दिन रविवार सुबह उन्होंने वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर देशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर सेवायतों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और भगवान का प्रसाद, पटका व माला भेंट की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने पति के साथ मंदिर परिसर में पहुंचीं, जहां उन्होंने पहले देहरी पूजन किया। इसके बाद भगवान श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी मयंक गोस्वामी ‘बंटू’ द्वारा उन्हें विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई, जिसमें रोली से स्वस्तिक बनाकर इत्र अर्पित किया गया। सीएम ने भगवान को भोग, बांसुरी और पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह यात्रा उनके लिए बेहद विशेष है, क्योंकि उन्होंने शादी की वर्षगांठ पर अपने पति के साथ ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वृंदावन की दिव्यता और भगवान के चरणों में सिर नवाने से आत्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है।

इससे पूर्व शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोवर्धन में गिरिराज जी की सप्तकोसीय (21 किमी) परिक्रमा भी पूरी की। उन्होंने गिरिराज मंदिर में पूजा अर्चना कर गिरिराज महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह परिक्रमा लोक और संस्कृति से जुड़ने का एक अनुपम माध्यम है और इससे आत्मा को शांति मिलती है।

यमुना शुद्धिकरण और कॉरिडोर मुद्दे पर चर्चा

यात्रा के दौरान मंदिर सेवायतों ने वृंदावन कॉरिडोर योजना और स्थानीय आशंकाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सेवायत मयंक गोस्वामी ने सीएम को बताया कि कॉरिडोर के निर्माण से वृंदावन की पारंपरिक गलियों की पहचान खत्म हो सकती है। इस पर सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा और किसी की धार्मिक भावना या सांस्कृतिक विरासत को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा।

इसके अलावा यमुना शुद्धिकरण पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है और केंद्र के साथ मिलकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »