पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर CM योगी ने सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर CM योगी ने सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ

राजधानी लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। सीएम योगी ने पीएम मोदी को 25 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में मोदी के बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा को दर्शाया गया है।सीएम योगी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधन और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में देश ने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं और कोविड प्रबंधन में भारत ने वैश्विक मिसाल कायम की है।

यह भी पढ़ेंहमारे जवानों ने पल में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया…धार से पीएम मोदी का PAK पर वार

सेवा पखवाड़ा के पहले चरण में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और पोषण संबंधी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 सितंबर को “नमो मैराथन” का आयोजन 17 शहरों में किया जाएगा, जिसमें हजारों युवा भाग लेंगे। 25 सितंबर को अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी और सेवा पखवाड़ा का समापन 2 अक्टूबर को गांधी और शास्त्री जयंती पर होगा।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने जीपीओ पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस खास अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें पीएम मोदी के बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की पूरी यात्रा को दर्शाया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आज दुनिया भारत को एक आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में देख रही है, जो पहले पिछलग्गू माना जाता था।उन्होंने बीते 11 वर्षों में देश में हुए व्यापक बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था, विरासत, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भारत ने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।

धार्मिक स्थलों का कायाकल्प

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार, केदारनाथ-बद्रीनाथ और महाकाल लोक का कायाकल्प – ये सभी भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों की स्मृतियों से जुड़े स्थलों का विकास सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ी पहल है।

कोविड मैनेजमेंट में भारत का नेतृत्व

सीएम योगी ने कहा, जब पूरी दुनिया महामारी के आगे लाचार थी, भारत ने नौ महीने में वैक्सीन बनाकर नया उदाहरण प्रस्तुत किया। मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक महामारी का सामना आत्मविश्वास से किया।

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार से सेवा पखवाड़े की शुरुआत

सेवा पखवाड़े के पहले चरण में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता कार्यक्रम और रक्तदान शिविर जैसे आयोजन किए जा रहे हैं।सीएम योगी ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक, प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विकसित भारत–2047: युवा और समाज के लिए विशेष कार्यक्रम

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “विकसित भारत–2047 विजन, उत्तर प्रदेश की योजनाओं का भी मार्गदर्शन कर रहा है।

  • 19-20 सितंबर को प्रबुद्ध जन सम्मेलन होंगे
  • 21 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन प्रदेश के 17 शहरों में किया जाएगा, जिसमें हज़ारों युवा हिस्सा लेंगे
  • 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी
  • 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती के साथ सेवा पखवाड़ा संपन्न होगा

सीएम ने कहा कि खादी को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे, जिसमें खादी वस्त्र उपहार में देने की परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »