उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां फंदे पर विवाहिता का शव लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्षवालों ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। अब उसे मार दिया।
यह भी पढ़ें : मथुरा: कार ने सामने से अस्पताल जा रहे बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में पति-पत्नी और देवर की मौत
आगरा में सोमवार की रात को विवाहिता घर में फंदे पर लटकी हुई मिली। दो साल पूर्व युवती का विवाह आसिफ से हुआ था। मायके पक्षवालों का आरोप है कि उनकी बेटी को मौत को घाट उतारने के बाद उसके शव को फंदे पर लटकाया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार यह घटना घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पीलाखार की बताई जा रही है। इटावा के उसराहार के रहने वाले शहजान खां ने पुत्री फरजाना का निकाह पीलाखार के रहने वाले आसिफ के साथ किया था। जानकारी के मुताबिक़ फरजाना की शादी 16 जुलाई 2022 में हुई थी.
शहजान खां ने पुत्री फरजाना के निकाह में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। उन्होंने बताया कि निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजनों ने और दहेज की मांग शुरू कर दी। पिता शहजान ने बताया कि उन्होंने कई बार बेटी और दामाद को पैसे दिए थे। फिर भी दामाद ने दहेज के लालच में उनकी बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।
ससुरालीजनों ने मंगलवार सुबह फोन करके सूचना दी कि बेटी ने खुदखुशी कर ली है। संदेह है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। पिता ने दामाद, सास व ससुर सहित पांच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos you must watch it