अयोध्या: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार मनाया गया दीपोत्सव, 28 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी, बना नया रिकॉर्ड

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार मनाया गया दीपोत्सव

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपोत्सव मनाया गया। रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल से सजाया गया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ दीया जलाकर किया। बुधवार को दीपोत्सव में भगवान राम की महिमा का प्रदर्शन करने वाली भव्य झांकियां निकाली गई। इसके अलावा कलाकारों ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। 25 लाख दीये जलाकर इस साल का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।

यह भी पढ़ें :  ओडिशा: सरकारी दफ्तर में प्रसव पीड़ा फिर भी गर्भवती कर्मचारी को नहीं मिली छुट्टी, मातम में बदली खुशी, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

दिवाली के पावन पर्व पर पूरे भारतवर्ष का कोना-कोना आकर्षक लाइटों व दीपों से जगमगा रहा है. झालरें, झूमरें, दीये, रंगोली, फूल मालाएं, पुष्प लड़ियां… घरों में चार चांद लगा रही हैं. वहीं, प्रभु श्रीराम का धाम अयोध्या दीयों से जगमग कर रहा है. कहीं लेजर लाइट्स के अद्भुत नजारे हैं तो कहीं मनमोहक रंगोलियां… अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद ये पहला दीपोत्सव है, ऐसे में यूपी सरकार का लक्ष्य सरयू नदी के तट पर 25 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड स्थापित करना है.

रामलला की मौजूदगी में बुधवार को पहला दीपोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रभु के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। बाहर भी मुख्यमंत्री ने पांच-पांच दीप जलाए। 

श्रीराम मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र, गोपाल जी, विनोद जी आदि भी रहे।

लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा- 500 ​​साल के इंतजार के बाद रामलला अपने धाम में विराजमान हुए

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए इसे भारत में सनातन धर्म परंपरा का एक महत्वपूर्ण त्योहार बताया. सीएम ने कहा कि हजारों साल पहले 14 साल के वनवास के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन और रामराज्य की शुरुआत की याद में भारतभर में भक्तों ने अपने घरों को दीपों की मालाओं से सजाकर इस त्योहार को मनाना शुरू किया था. सीएम योगी ने कहा कि इस साल की दिवाली “ऐतिहासिक” है, क्योंकि 500 ​​साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री रामलला अपने धाम में विराजमान हुए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वह किया। राम मंदिर बनकर तैयार है और हम सनातन धर्म तथा मानवता के मार्ग में आने वाला हर बैरियर हटाएंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और मानवता के मार्ग से रोड़े हटाए बिना विश्राम नहीं होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने खींचा श्रीराम का रथ

अयोध्या में दिवाली को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। यहां भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस दौरान 25 लाख 12 हजार 585 दीप जलाए गए हैं। इस दौरान सरजू पर आरती भी हुई। ये आरती 1121 लोगों ने की। अयोध्या के ये दोनों कार्यक्रम गिनीज बुक में भी दर्ज हो गए हैं क्योंकि ये एक विश्व रिकॉर्ड है। दिवाली को लेकर चप्पा-चप्पा सजाया गया है. दीपलड़ियां अनोखी छटा बिखेर रही हैं. दीपोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम का रथ खींचा.

समारोह की अद्भुत एवं मनमोहक तस्वीरें

10 हजार सुरक्षाकर्मी संभालेंगे मोर्चा

सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, पूरे शहर में लगभग 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें से आधे सादे कपड़ों में हैं। एक विशेष व्यवस्था में घाट संख्या पर स्वस्तिक के आकार में व्यवस्थित 80,000 दीये शामिल हैं। 10, शुभता का प्रतीक और आयोजन का केंद्रीय आकर्षण। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी संत शरण मिश्रा ने पुष्टि की कि घाटों पर 5,000 से 6,000 मेहमानों के रहने की व्यवस्था के साथ तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

समारोह की अद्भुत एवं मन मोह लेने वाली तस्वीरें

दीपोत्सव से पहले सीएम योगी ने किया संबोधित

Ayodhya Deepotsav 2024 Live: दीपोत्सव से पहले सीएम योगी ने किया संबोधित

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव प्रारंभ होने से पहले जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, की अयोध्या के लोगों को अब साबित करना होगा कि मां सीता की अग्नि परीक्षा बार-बार न ली जाए। 500 साल बाद प्रभु श्री राम का अपने धरा धाम पर आगमन हुआ है। राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को नमन है। उन्होंने कहा, आज दुनिया अयोध्या आ रही है। वहीं, राम मंदिर का विरोध करने वालों पर हमला बाेलते हुए योगी ने कहा कि ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, अयोध्या वासियों को आगे आना होगा ताकि राम का संदेश कभी पथ से विचलित न हो।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »