दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर मथुरा पहुंचीं। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने कोसी के कोटवन में ग्रीन बायो CNG प्लांट के उद्घाटन से की, जिसमें उनके साथ यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मौजूद रहे।इसके बाद मुख्यमंत्री गोवर्धन पहुंचीं और राधेश्याम सेवा सदन से गिरिराज जी की 21 किमी की सप्तकोसीय परिक्रमा शुरू की। उन्होंने दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना की और कहा कि यह परिक्रमा आत्मा को शांति और ऊर्जा देती है। मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और स्थानीय विधायक मेघश्याम सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।शनिवार की रात मुख्यमंत्री वृंदावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में रुकेंगी और रविवार को बांके बिहारी जी के दर्शन कर दिल्ली लौटेंगी।
यह भी पढ़ें: वृंदावन: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे अंबाला की शिक्षिकाएं, शिक्षक समाज के लिए मांगा संदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने दो दिवसीय धार्मिक प्रवास पर मथुरा पहुंचीं। दौरे की शुरुआत उन्होंने मथुरा के कोटवन इंडस्ट्रियल एरिया में स्थापित ग्रीन बायो CNG प्लांट के उद्घाटन से की। इस कार्यक्रम में उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्लांट का शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनकी इच्छा थी कि वह गोवर्धन की परिक्रमा करें और वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करें। शनिवार शाम उन्होंने ब्रज वसुंधरा रिसॉर्ट पहुंचकर राधेश्याम सेवा सदन से गोवर्धन की सप्तकोसीय 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।
परिक्रमा के दौरान उन्होंने कहा कि यह यात्रा आत्मा को शांति और मन को ऊर्जा देने वाली होती है। उन्होंने आस्था और प्रकृति दोनों की रक्षा करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे।
शनिवार रात मुख्यमंत्री वृंदावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में विश्राम करेंगी, और रविवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर दिल्ली के लिए रवाना होंगी।