DM शैलेंद्र कुमार सिंह को मिला आगरा मंडल का कमिश्नर पद; जानिए कौन बने मथुरा के नए जिलाधिकारी

तबादले

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के बीच योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें तीन मंडलों के कमिश्नर और 14 जिलों के DM शामिल हैं। इस बदलाव में मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को आगरा मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह ने 5 सितंबर 2023 को मथुरा के जिलाधिकारी पद का चार्ज लिया था और 16 महीने तक इस पद पर कार्य किया।

यह भी पढ़ेंसकट चौथ 2025: आज रखा जाएगा सकट चौथ का व्रत, जानें पूजा विधि और कथा से लेकर संपूर्ण जानकारी; सकट चौथ पर भूलकर भी न करें ये काम

उनकी सुलझी हुई कार्यशैली और सौम्य स्वभाव के कारण उन्हें शासन का करीबी माना जाता है। शैलेंद्र सिंह इससे पहले 2007 में मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट भी रह चुके थे, और अब उनके प्रमोशन के बाद आगरा मंडल के कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

मथुरा के नए जिलाधिकारी के रूप में चंद्र प्रकाश सिंह की नियुक्ति की गई है। चंद्र प्रकाश सिंह पहले बुलंदशहर के जिलाधिकारी थे और उन्होंने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। इसके अलावा, एसएसपी मथुरा शैलेश पांडे की पत्नी श्रीमती श्रुति को जिला अधिकारी बुलंदशहर नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, बांदा के जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण का पद सौंपा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया है। आईएएस अधिकारी विशाख जी को लखनऊ का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले अलीगढ़ के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

मेरठ की मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी को सचिव नियोजन और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। वहीं, वर्तमान सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या नरेंद्र प्रसाद पांडे को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, सुहास LY, जो पहले सचिव खेलकूद और विवाह कल्याण विभाग में थे, को अब महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के प्रभार से मुक्त किया गया है।

आगरा की मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का पद सौंपा गया है। यह फेरबदल राज्य सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों में शामिल है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »