प्रशांत किशोर को चुनाव आयोग का नोटिस: दो राज्यों की वोटर लिस्ट में मिला नाम, तीन दिन में मांगा जवाब

प्रशांत किशोर को चुनाव आयोग का नोटिस

जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को निर्वाचन आयोग (EC) का नोटिस मिला है क्योंकि प्रशांत किशोर का नाम बिहार और पश्चिम बंगाल, दोनों राज्यों की मतदाता सूची में दर्ज पाया गया है। यह जानकारी एक चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को दी। आयोग ने उन्हें इस बात का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है.चुनाव अधिकारी ने ने बताया कि प्रशांत किशोर का नाम बिहार की वोटर लिस्ट के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में भी है. पश्चिम बंगाल के भवानीपुर क्षेत्र में उनकी वोटर एंट्री संत हेलेन स्कूल के मतदान केंद्र पर दर्ज है. वहीं, बिहार के करगहर क्षेत्र में भी उनका मतदाता पहचान पत्र नंबर 1013123718 है.

यह भी पढ़ें : राशिफल 28 अक्टूबर 2025: आज दिन मंगलवार, बन रहा है शश राजयोग, इन राशियों के सफलता के योग बन रहे हैं, रुके हुए काम पूरे होंगे।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को निर्वाचन आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने पाया है कि उनका नाम दो अलग-अलग राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में दर्ज है। इस पर आयोग ने उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर का नाम बिहार के रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में दर्ज है, जहां उनका मतदाता पहचान पत्र नंबर 1013123718 है। वहीं, पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी उनका नाम दर्ज है. यह वही इलाका है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का निर्वाचन क्षेत्र है। वहां उनका पता 121, कालीघाट रोड और मतदान केंद्र सेंट हेलेन स्कूल बताया गया है।

निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति का नाम एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सकता। ऐसा करना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 का उल्लंघन है, जिसके तहत एक साल की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है।गौरतलब है कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान प्रशांत किशोर ने टीएमसी के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम किया था।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »