एटा के मलावन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां खेत से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : पेरिस ओलंपिक 2024: ओलंपिक अयोग्यता के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, कहा-मां मैं हार गई…।
एटा के मलावन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किसान खेत से लौटकर घर आ रहा था
वहीं मृतक की पहचान गांव हरचंदपुर कला निवासी 60 वर्षीय कप्तान सिंह के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार कप्तान सिंह रोज की तरह बृहस्पतिवार को सुबह खेत पर फसल देखने गया था। और खेत से वापस घर आ रहा था । उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर अज्ञात वाहन ने कप्तान सिंह को रौंद दिया। हादसे में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी. तो सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में किसान को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि कप्तान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अपनी व दूसरों के खेतों में फसल उगाकर किसी तरह अपने परिवार का लालन पालन कर रहा था। दो बेटियां व एक छोटा बेटा है। एक बेटी का विवाह कर दिया है तो वहीं दूसरी विवाह योग्य है । इनका भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं है।
Trending Videos you must watch it