महुअन टोल प्लाजा पर फायरिंग की घटना, टोल कर्मियों में मची अफरा-तफरी

महुअन टोल प्लाजा पर फायरिंग की घटना

मथुरा के फरह क्षेत्र में शनिवार सुबह महुअन टोल प्लाजा पर एक हैरान करने वाला घटना घटी। यहां कार सवारों और टोल कर्मियों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद कार सवारों ने फास्ट टैग से भुगतान करने के बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी को तेज़ी से दौड़ाते हुए फरार हो गए। फायरिंग के कारण टोल पर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार सवारों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:राशिफल 22 मार्च 2025: आज दिन शनिवार, बन रहा है शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों आर्थिक मामलों में होगा जबर्दस्‍त लाभ, तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मथुरा की तरफ से आए तीन कार सवार युवकों ने फरह के महुअन टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से झगड़े के बाद फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की युवकों ने बिना टोल भुगतान किए टोल पार करने का प्रयास किया, जिसके बाद टोल कर्मियों से उनकी बहस हो गई। इसके बाद, उन्होंने फास्ट टैग से भुगतान किया और फायरिंग करते हुए कार को दौड़ा लिया।

फायरिंग से टोल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने CCTV कैमरों से आरोपियों की पहचान जुटाने का प्रयास किया और कहा कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टोल मैनेजर संजय यादव ने कहा कि इस घटना से टोल प्लाजा पर हड़कंप मच गया। पुलिस अब आरोपी कार सवारों की जानकारी जुटा रही है.

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »