बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली एम्स में चल रहा था कैंसर का इलाज।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया. 72 वर्ष के सुशील कुमार मोदी का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था. जोकि कैंसर से पीड़ित थे. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट X पर पोस्ट के माध्यम से उनके निधन की जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें : राशिफल 14 मई 2024: आज दिन मंगलवार, बन रहा है लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशिवालों को मिलेगी तरक्की और धन लाभ।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार की शाम को 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। सुशील कुमार मोदी ने इस साल अप्रैल में खुलासा किया था कि वह कैंसर से से जूझ रहे हैं. और अपने स्वास्थ्य के चलते वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर विमान से पटना के राजेंद्र नगर इलाके में 14 मई यानी आज उनके आवास पर लाया जाएगा और दिन में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई भाजपा नेताओं ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक जताया है.

पीएम मोदी ने सुशील कुमार मोदी के निधन पर किया दुख व्यक्त

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर अपने X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा पार्टी में मेरे मूल्यवान सहयोगी और दशकों तक मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने बिहार में भाजपा के उत्थान और सफलता में अमूल्य योगदान दिया है। आपातकाल का कड़ा विरोध करते हुए उन्होंने छात्र राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।”

“वह एक बहुत ही मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी .उन्होंने एक प्रशासक के रूप में भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित कराने में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा स्मरणीय रहेगी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!”

सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि दी। यह बिहार भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ओम शांति शांति।”

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जताया शोक

“विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट किया- उन्होंने सुशील मोदी के निधन पर श्रद्धांजलि दी है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह पूरे भाजपा परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी गहरी समझ के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भगवान करे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।

जानिए कौन थे सुशील कुमार मोदी?

सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी, 1952 में हुआ था. सुशील कुमार मोदी ने अपनी राजनीतिक यात्रा पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू की, जहाँ 1973 में वह छात्र संघ के महासचिव चुने गए थे.

अपने तीन दशक लंबे राजनीतिक करियर में, सुशील मोदी ने विधायक, एमएलसी और लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

1990 में वह पहली बार पटना सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. इसके बाद वह 1995 में भी विधायक चुने गए और इसी दौरान वे बीजेपी के चीफ व्हिप बने. वह 1996 से 2004 तक राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

2004 में, सुशील मोदी ने भागलपुर से लोकसभा की सीट जीतकर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। हालाँकि, 2005 में, उन्होंने विधान परिषद में शामिल होने और बिहार के उपमुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के लिए अपने लोकसभा पद से इस्तीफा दे दिया।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »