वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है. बजट के बाद सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने पहले बजट में सोना और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी करने का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें : राशिफल 24 जुलाई 2024: आज दिन बुधवार, बन रहा है समसप्तक योग, धन संपत्ति से होंगे बढ़ेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना पहला बजट (Budget 2024) पेश कर दिया है. इस बजट में सोना-चांदी को लेकर एक बड़ी घोषणा की गयी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म होते-होते सोने का भाव करीब 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़का गया.
एमसीएक्स पर भाव क्या पहुंचा
वित्त मंत्री द्वारा अपने बजट भाषण में सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने की घोषणा की गयी. सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर पहले से लागू कस्टम ड्यूटी कम करके 6 फीसदी करने का ऐलान किया है. इस फैसले का तत्काल असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है और सोना 4000 रुपये प्रति दस ग्राम घट गया है, वहीं चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
MCX पर सोना जहां 4100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गया है और सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाने के ऐलान के बाद 68,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के प्रति 10 ग्राम तक घट गया. इससे पहले बीते कारोबारी दिन सोमवार को ये 72,718 रुपये पर क्लोज हुआ था.
चांदी में भी जबरदस्त गिरावट
वित्त मंत्री के ऐलान के बाद सोना सस्ता हो गया हो तो दूसरी ओर चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर चांदी के रेट 89,015 रुपये पर पहुँच गए थे और अचानक इसमें भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. और सोने की तरह ही ये कीमती धातु भी 4,740 रुपये सस्ती होकर 84,275 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है
वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा क्या की है?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने का ऐलान कर दिया है. इसमें बेसिक कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी, एग्री इंफ्रा एंड डेवलपमेंट सेस 1 फीसदी है. इसके अलावा प्लेटिनम पर लगने वाला शुल्क घटाकर 6.4% कर दिया है. इसके अलावा वित्त मंत्री के बजट ऐलान के मुताबिक, इंपोर्टेड ज्वैलरी पर भी कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है.
सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर 6% कर दिया गया है, इससे घरेलू कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है और Gold Demand में बढ़ोतरी हो सकती. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. सरकार के इस फैसले के असर सोने, चांदी और प्लैटिनम के दामों पर पर दिख रहा है.
Kama Jewelry के एमडी कॉलिन शाह ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सोने, चांदी और प्लैटिनम पर कस्टम शुल्क को कम करना एक स्वागत योग्य फैसला है. उन्होंने कहा कि लंबे वक्त से ज्वैलरी इंडस्ट्री की जिसकी मांग कर रही थी जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है. इंडस्ट्री पहले से ही बहुत चुनौतियों से जूझ रही है





