Gold Price : सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 22 सितंबर को पहुंचे ऑल टाइम हाई पर, जानें ताजा रेट

सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 22 सितंबर को पहुंचे ऑल टाइम हाई पर

22 सितंबर को देश में सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,380 की उछाल के साथ ₹1,12,155 पर पहुंच गया। वहीं चांदी ₹4,869 बढ़कर ₹1,32,869 प्रति किलो पर पहुंची।इस साल की शुरुआत से अब तक सोना ₹36,000 और चांदी ₹46,852 महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 था, जो अब ₹1.12 लाख के पार है।

यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri 2025 :नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री माता की करें पूजा, मां शैलपुत्री की कहानी,पूजा विधि, मंत्र और आरती, माँ भगवती के 9 रूपों की महिमा यहां जानें

कीमतें क्यों बढ़ीं? जानिए 5 बड़े कारण

  1. वैश्विक अनिश्चितता – अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और जियोपॉलिटिकल टेंशन से निवेशक सोने को सुरक्षित मान रहे हैं।
  2. केंद्रीय बैंकों की खरीद – चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं।
  3. युद्ध और वैश्विक तनाव – रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अस्थिरता बनी हुई है।
  4. कम ब्याज दरें और महंगाई – फेडरल रिजर्व की नीति और मुद्रास्फीति के डर ने गोल्ड को आकर्षक बनाया।
  5. रुपया कमजोर – डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से भी सोने की कीमत बढ़ रही है।

क्या आगे और बढ़ेगी कीमत?

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो सोना ₹1,15,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,40,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

सोना खरीदते समय रखें इन दो बातों का ध्यान

  1. हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) देखकर हॉलमार्किंग चेक करें।
  2. कीमत की जांच कई सोर्स से करें। अलग-अलग कैरेट (24, 22, 18) की रेट्स जानना ज़रूरी है।

एमसीएक्स पर भी बड़ी तेजी
22 सितंबर दोपहर 12 बजे के करीब एमसीएक्स पर सोना ₹1,11,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले सुबह चांदी में भी तेज उछाल देखने को मिला।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »