सोने-चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 23 अक्टूबर को चांदी 1,051 रुपए सस्ती होकर 1,51,450 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। 14 अक्टूबर को यह 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी, यानी अब तक इसमें करीब 26,650 रुपए की गिरावट आई है। वहीं 24 कैरेट सोना 553 रुपए गिरकर 1,23,354 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।कीमतों में गिरावट की वजह दिवाली के बाद खरीदारी में कमी, अमेरिका-चीन के बीच तनाव में राहत और निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग बताई जा रही है। इस साल अब तक सोना 47,192 रुपए और चांदी 65,433 रुपए महंगी हो चुकी है। गुरुवार को भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई।22 कैरेट सोना घटकर 1,12,992 रुपए और 18 कैरेट सोना 92,516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
यह भी पढ़ें : मथुरा: विश्राम घाट पर यम द्वितीया का पवित्र स्नान, बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की
सोने-चांदी के दाम में लगातार तेजी के बाद अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 23 अक्टूबर को चांदी 1,051 रुपए गिरकर 1,51,450 रुपए प्रति किलो पर आ गई। 14 अक्टूबर को यह 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी, यानी अब तक इसमें करीब 26,650 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
सोना भी सस्ता हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 553 रुपए घटकर 1,23,354 रुपए पर पहुंच गया। 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर था, तब से इसमें 7,500 रुपए से ज्यादा की कमी आई है।
कीमतों में गिरावट की तीन बड़ी वजहें मानी जा रही हैं. दिवाली के बाद घरेलू मांग में कमी, अमेरिका-चीन ट्रेड टेंशन में राहत, और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग। इस साल अब तक सोना करीब 47 हजार और चांदी 65 हजार रुपए महंगी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल दोनों धातुएं फिसलती नजर आ रही हैं।
22 कैरेट सोना घटकर 1,12,992 रुपए और 18 कैरेट सोना 92,516 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं एमसीएक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में हल्की तेजी देखी गई, जहां सोना 1.57% और चांदी 2.31% की बढ़त के साथ कारोबार कर रही है।





