गुजरात कैबिनेट विस्तार: भूपेंद्र पटेल सरकार में बड़ा बदलाव, जानिए किस नेता को मिला कौन सा मंत्रालय?

गुजरात कैबिनेट विस्तार: भूपेंद्र पटेल सरकार में बड़ा बदलाव

गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए विभागों का नया बंटवारा किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सामान्य प्रशासन, योजना, राजस्व, सड़क-भवन, नर्मदा, खान-खनिज, बंदरगाह जैसे कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं।हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, उन्हें गृह, पुलिस, जेल, कानून, परिवहन, खेल, उद्योग, पर्यटन जैसे 18 से ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी मिली है।रिवाबा जडेजा को शिक्षा विभाग, कनुभाई देसाई को वित्त और शहरी विकास, रुषिकेश पटेल को ऊर्जा और पंचायत विभाग सौंपा गया है।नई कैबिनेट में कुल 26 मंत्री, जिनमें 19 नए चेहरे शामिल हैं। सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाओं को मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है।कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए अर्जुन मोढवाडिया को वन और पर्यावरण मंत्रालय मिला है। बदलाव को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 17 अक्टूबर 2025: आज दिन शुक्रवार, बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों के लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए विभागों का नया बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार, योजना, राजस्व, सड़क एवं भवन, नर्मदा, खान और खनिज जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, उन्हें गृह, पुलिस, जेल, कानून, खेल, परिवहन, उद्योग, पर्यटन और अन्य 18 से अधिक विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। हर्ष संघवी पहले से सरकार में अहम भूमिका निभा रहे थे, अब उन्हें उपमुख्यमंत्री पद पर पदोन्नत किया गया है।

कनुभाई देसाई को वित्त और शहरी विकास, वहीं रुषिकेश पटेल को ऊर्जा, पंचायत और विधायी कार्य विभाग सौंपे गए हैं।

खास बात यह है कि इस बार भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है, उन्हें प्राथमिक, माध्यमिक और वयस्क शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई, जिनमें 19 नए चेहरे हैं। पहले से मंत्री रहे 6 नेताओं को ही दोबारा जगह मिली है। अब मुख्यमंत्री समेत कुल 26 मंत्री परिषद में शामिल हैं, जबकि पहले यह संख्या 17 थी।

सामाजिक संतुलन का भी रखा गया ध्यान:

  • 8 मंत्री OBC समुदाय से
  • 3 SC, 4 ST वर्ग से
  • 3 महिला मंत्री
  • 8 मंत्री पटेल समुदाय से

पार्टी ने बिना किसी आरोप या विवाद के 16 पुराने मंत्रियों से इस्तीफा लेकर नए चेहरों को मौका दिया है, जिसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

कुछ प्रमुख मंत्रालयों का बंटवारा

  • भूपेंद्र पटेल (CM): सामान्य प्रशासन, योजना, राजस्व, सड़क-भवन, खान-खनिज, नर्मदा, बंदरगाह
  • हर्ष संघवी (उपमुख्यमंत्री): गृह, कानून, परिवहन, खेल, उद्योग, पर्यटन, नागरिक सुरक्षा
  • कनुभाई देसाई: वित्त, शहरी विकास और आवास
  • रुषिकेश पटेल: ऊर्जा, पंचायत, विधायी कार्य
  • रिवाबा जडेजा: शिक्षा विभाग
  • अर्जुन मोढवाडिया: वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन

गुजरात भाजपा ने इस फेरबदल के ज़रिए अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन साधने की कोशिश की है। यह बदलाव अगले चुनावों के लिए संगठन की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »