गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ने 5400 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, 3 किमी लंबा रोड शो किया

गुजरात: पीएम मोदी ने 5400 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने अहमदाबाद में करीब 3 किमी लंबा रोड शो किया और खोडलधाम मैदान में 5,477 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें रेलवे, शहरी विकास, सड़क, बिजली और स्लम पुनर्विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। पीएम ने साबरमती से कटोसन रोड ट्रेन और कार लोडेड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के दिन गुजरात के विकास की नई शुरुआत हो रही है।अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर में बिजली वितरण परियोजनाओं, सड़क चौड़ीकरण, रेलवे अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्लम पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन भी किया।दौरे के दूसरे दिन पीएम हांसलपुर में मारुति सुजुकी के EV प्लांट का दौरा करेंगे, जहां वे इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 25 अगस्त 2025: आज दिन सोमवार, बन रहा है अनफा योग, इन राशियों पर महादेव की बरसेगी कृपा, व्यापार में चौतरफा लाभ होने की संभावना है।

इस मौके पर देश में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की भी शुरुआत होगी, जिससे भारत बैटरी निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। PM ने कहा कि ये सभी योजनाएं औद्योगिक विकास, रोजगार और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने नरोडा से निकोल तक 3 किलोमीटर लंबे रोड शो के साथ अपने दौरे की शुरुआत की, जहां भारी संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे। रोड शो की थीम ‘गणपति’ और ‘स्वच्छता’ रखी गई थी और पूरे मार्ग पर 12 विशेष मंच तैयार किए गए थे।

अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में आयोजित भव्य जनसभा में पीएम मोदी ने 5,477 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर से जुड़ी रेलवे, सड़क, बिजली और शहरी विकास परियोजनाएं शामिल रहीं। उन्होंने साबरमती से कटोसन रोड ट्रेन और कार लोडेड ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गुजरात में विकास कार्यों का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में औद्योगिक विकास, परिवहन सुगमता और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी ने वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क चौड़ीकरण, अहमदाबाद-वीरमगाम मार्ग पर ओवरब्रिज, और अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर मार्ग पर छह लेन वाले अंडरपास जैसी प्रमुख सड़क और पुल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। साथ ही विद्युत वितरण और जल-संरचना से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

स्लम पुनर्विकास योजना के तहत प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के रामापीर ने टेकरो क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की परियोजना का उद्घाटन भी किया। उन्होंने सरदार पटेल रिंग रोड सहित शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने वाली परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।

दूसरे दिन पीएम मोदी अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट का दौरा करेंगे, जहां वे देश की पहली इलेक्ट्रिक SUV के प्रोडक्शन की शुरुआत करेंगे। साथ ही 100 देशों को बैटरी से चलने वाले वाहनों के निर्यात को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

पीएम देश में बैटरी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए TDS लिथियम-आयन संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत करेंगे। यह संयंत्र तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उपक्रम है, जो भारत को बैटरी निर्माण का वैश्विक हब बनाने की दिशा में अहम कदम है।अपने दौरे के अंत में पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »