हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा से लड़ेंगी चुनाव, पार्टी हाईकमान ने टिकट पर लगाई मुहर।

हेमा मालिनी

हेमामालिनी मथुरा से तीसरी बार लोकसभी चुनाव लड़ेंगी। बीते शनिवार पार्टी हाईकमान ने उनकी टिकट पर मुहर लगा दी है। उनके नाम की घोषणा भाजपा की पहली सूची में की गई है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी से फिर चुनाव लड़ेंगे पीएम मोदी, भाजपा की पहली लिस्ट जारी, हेमा मालिनी, रवि किशन… जिनकी दोहराई गयी सीट।  

लोकसभा चुनाव के संबंध में सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। शनिवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। दिल्ली में मुख्यालय में हुई बैठक के बाद, इसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश के मथुरा से हेमामालिनी का नाम भी शामिल है, जो तीसरी बार चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने उनकी टिकट पर मुहर लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »