हिमाचल प्रदेश में दिल दहलाने वाला मंजर, रील बनाते वक्त सतलुज नदी में गिरी लड़की

हिमाचल प्रदेश: रील बनाते वक्त सतलुज नदी में गिरी लड़की

हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले के रामपुर में वजीर बावड़ी पुल पर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय एक लड़की हादसे का शिकार हो गई। रील बनाते हुए वह पुल से नीचे सतलुज नदी में गिर गई। मौके पर मौजूद तीन युवाओं ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर लड़की की जान बचाई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे खनेरी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर उसे माता-पिता के साथ घर भेज दिया। फिलहाल मामले में किसी कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं समझी गई है।

यह भी पढ़ें :  राशिफल 8 नवंबर 2025: आज दिन शनिवार, बन रहा है शिव योग, इन राशियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, गुस्से और क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िले के रामपुर में एक बड़ा हादसा टल गया। वजीर बावड़ी पुल पर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय एक लड़की अचानक संतुलन खो बैठी और सतलुज नदी में गिर गई। मौके पर मौजूद तीन युवाओं ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत खनेरी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया। घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े एक बजे की है।

पुलिस ने बताया कि यह लड़की निरमंड क्षेत्र की रहने वाली है और अपनी एक दोस्त के साथ वीडियो बना रही थी। बयान दर्ज करने के बाद उसे माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया है।

ब्रौ थाना पुलिस के अनुसार, यह एक दुर्घटना थी, इसलिए किसी कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं समझी गई है।समय पर की गई स्थानीय युवाओं की हिम्मत और तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Trending Videos you must watch it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »