उत्तर प्रदेश के आगरा में डीएम ने भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 12 सितम्बर को अवकाश घोषित किया था। बारिश के कारण कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल गुरुवार को बंद रहे थे। गुरुवार को बिना रुके लगातार जारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है। और आदेश का पालन करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें :राशिफल 13 सितंबर 2024: आज दिन शुक्रवार, बन रहा है वसुमान योग, इन 4 राशियों के लोगों बनेंगे धनवान, पाएंगे धन लाभ।
मथुरा में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब शहर के लोगों के लिए आफत बन गई है. जगह-जगह जलभराव हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने 12 से 14 सितंबर तक भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। करीब 18 घंटे से अधिक हुई बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों के साथ साथ सरकारी दफ्तर नगर निगम, पार्कों, स्कूलों में जलभराव हो गया है. मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।
बाढ़ जैसे हालात की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी ने 12वीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है। 13 सितंबर यानी आज भी स्कूल बंद रहेंगे
पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। गुरुवार को तो पूरे दिन रुक -रुककर झमाझम बारिश होती रही। बूंदाबाद तक थोड़ी देर के लिए भी नहीं रुकी। बारिश को देखते हुए हाथरस जिले में 11 से 13 सितंबर तक आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं के चलने के साथ वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। इसके लिए प्रशासन से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया है।
दिन भर हुई बारिश के चलते मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क मार्ग तक पानी भरने से आवागमन बाधित रहा। वहीं शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं बचा जहां जल भराव न हुआ हो। निचले इलाकों में 4-4 फुट तक पानी भरने से लोगों के घरों में बरसाती पानी भर गया।
भीषण बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शुक्रवार को भी घनघोर बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके लिए प्रशासन से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया है।।
बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के अनुसार इस साल अभी सितंबर के केवल 11 दिन ही बीते हैं और अब तक 150 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। मथुरा में 24 घंटे में सीजन की सबसे अधिक बारिश हुई है. बताया जा रहा है अब तक 92 mm बारिश हो चुकी है. मथुरा में इतनी बारिश हुई कि जगह-जगह पानी भर गया. मथुरा में भूतेश्वर चौराहे से लेकर बस स्टैंड पर इतना पानी भरा है कि उसमें आदमी तक डूब जाएगा. गोवर्धन चौराहा, चारों तरफ पानी ही पानी है.. पानी इतना है कि गाड़ी डूब गई है.
Trending Videos you must watch it





