राशिफल : 13 मार्च गुरुवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों के बाद आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल
आज अपना समय बिल्कुल भी बर्बाद न करें। दूसरों की वजह से आपका काम प्रभावित हो सकता है। आप अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपके सभी काम आगे बढ़ेंगे। आप कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं।
मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी।
कर्क राशिफल
आपके परिवार में सब कुछ आपके अनुसार होगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। अपनी रुचि के क्षेत्र में काम करने पर आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।
सिंह राशिफल
दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। आप ऊर्जावान रहेंगे और अपने काम में लगे रहेंगे। बदलते मौसम के कारण आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
कन्या राशिफल
आज दिन की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रहेगी। आपको अपने प्रेम संबंधों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी घटना को लेकर आप अप्रसन्न हो सकते हैं। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेश में रहने वालों को किसी सरकारी काम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशिफल
आपको अनावश्यक काम करने से बचना चाहिए। आप अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। संपत्ति खरीदने और बेचने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल
आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। शादीशुदा जोड़ों के बीच मधुर संबंध रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आपके मन में धार्मिक भावनाएं प्रबल रहेंगी। बच्चों को उनके करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। शेयर बाजार से आपको भारी धन लाभ हो सकता है।
धनु राशिफल
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। किसी बात को लेकर चल रही टेंशन से आपको छुटकारा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे।
मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। उन बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता को भंग करती हैं। नए विषय सीखने की इच्छा होगी। संतान की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपकी रूचि के अनुसार काम नहीं हो पाएंगे।
कुंभ राशिफल
आप अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। व्यापार में आपको अपेक्षित प्रगति मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा कर सकते हैं। सरकार से जुड़े आपके काम आसानी से पूरे होंगे।
मीन राशिफल
आपके कई काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। लेखन में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके वैवाहिक रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। आप अपने पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।
Trending Videos you must watch it
