राशिफल : 14 जुलाई सोमवार, आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशिफल
आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप व्यापार में रचनात्मक विचारों का प्रयोग कर सकते हैं। पुराने निवेशों से आपको लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: वृंदावन पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राधा रमण मंदिर में की पूजा-अर्चना, अमृत सेवा महोत्सव में की सहभागिता
वृषभ राशिफल
आज सभी काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर सम्मान मिल सकता है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रख पाएंगे।
मिथुन राशिफल
विदेश में रहने वाले लोग अपने देश लौटने पर विचार कर सकते हैं। कोई बड़ा व्यापारिक सौदा मिलने की संभावना है। वरिष्ठों का आप पर भरोसा कम होगा। छात्रों का ध्यान दूसरे कामों में भटक सकता है। अपने रिश्तों में स्वार्थ को न आने दें। आपके मन में अध्यात्म के प्रति रुचि विकसित होगी।
कर्क राशिफल
राजनीतिक लोगों को षड्यंत्रों का सामना करना पड़ सकता है। जिद्दी रवैये से बचने की कोशिश करें। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से सलाह लेकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपका मन नहीं लगेगा।
सिंह राशिफल
आप अपने व्यावसायिक खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करेंगे। पिता के व्यवहार से आप थोड़े निराश हो सकते हैं। वकीलों को कोई बड़ा केस जीतने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ेगा। घर में खुशियों का माहौल रहने से आप संतुष्ट रहेंगे.
कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र में हुई गलतियों के कारण अधिकारी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। आपके परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप धार्मिक कार्यों पर धन खर्च करेंगे। अपने बिगड़े हुए रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें। पसलियों में दर्द और खिंचाव हो सकता है।
तुला राशिफल
आज शाम आप किसी गंभीर विषय पर विचार कर सकते हैं। आप अनावश्यक कार्यों को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रेम से ज़्यादा दिखावा रहेगा। आपके दोस्त आपकी मदद करने में हिचकिचा सकते हैं। उधार दिया गया पैसा परेशानी का सबब बन सकता है। आपके परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहेगा।
वृश्चिक राशिफल
आप कार्यस्थल से असंतुष्ट रहेंगे। क्रोध के कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आप अपने काम के प्रति गंभीर रहेंगे। सहकर्मियों के प्रति मन में द्वेष उत्पन्न हो सकता है। बाजुओं में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपके मन में नया काम करने की इच्छा जागृत होगी।
धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की संभावना है। आपके विरोधी आपके सामने कमज़ोर पड़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आप चिंतित रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर राशिफल
पैसों की वजह से आपके रुके हुए काम बिगड़ सकते हैं। आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। माता-पिता की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।
कुंभ राशिफल
आप मानसिक रूप से मज़बूत रहेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा मंच मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को फ़ायदा होगा। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। आपके सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे।
मीन राशिफल
सरकारी कामों में कागज़ात की वजह से दिक्कत आ सकती है। अपने शुभचिंतकों से बहस न करें। आपके ज़रूरी काम अटक सकते हैं। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
Trending Videos you must watch it
